कानून नाखूनों की तरह है, अगर उन्‍हें काटेंगे नहीं तो वे बढ़ते जाएंगे – राजे

Vasundhara raje chief minister rajasthan
Vasundhara raje chief minister rajasthan

कानून नाखूनों की तरह है, अगर उन्‍हें काटेंगे नहीं तो वे बढ़ते जाएंगे – राजे

बीकानेर। राज्‍य की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को लिखे अपने ब्‍लॉग में कानून की तुलना नाखूनों से करते हुए बताया कि अगर हम समय पर उनमें संशोधन और सुधार न करें तो वे बेतरतीब बढ़ते चले जाएंगे। वसुंधरा सरकार ने वर्ष 2016 के अंत तक इन कानूनों की संख्‍या आधी करने का लक्ष्‍य रखा है।

वर्ष 2015 की शुरूआत में राज्‍य के विभिन्‍न विभागों के कुल जमा 592 legislative Acts थे, वर्ष 2016 के अंत तक इनकी संख्‍या घटाकर 279 करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आदर्श स्थिति सौ कानूनों को माना गया है, लेकिन संख्‍या आधी भी हो जाए तो मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्‍जीमम गर्वनेंस का लक्ष्‍य हासिल करने में मदद मिल सकेगी। जितने कम कानून होंगे और वे आसानी से ऑनलाइन उपलब्‍ध होंगे तो आम नागरिक अधिक सुविधा के साथ काम कर पाएगा। यह एक ओर सरकार के लिए लाभदायक सौदा है तो दूसरी ओर जनता के लिए…

मुख्‍यमंत्री द्वारा अपने ब्‍लॉग पर लिखे गए पूरे लेख को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…