डूंगरपुर : स्कूलों में बनेगी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस
डूंगरपुर : सरकारी स्कूलों में बच्चों में अनुसंधान की प्रवृति जागृत करने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का गठन किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में जिले के चयनित 30 शिक्षकों का प्रशिक्षण 18 अक्टूबर को बांसवाड़ा के न्यू लुक स्कूल में दिया जाएगा। इस शिक्षक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुसंधान की आवश्यकता जगाना है।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे स्कूल में 3 5 बच्चों का समूह बनाया जाएगा। इस समूह को शिक्षक वर्ग मूल्यांकन और प्रस्तुतीकरण की जानकारी देगा। इस बच्चों के समूह के साथ प्रशिक्षित शिक्षक जुड़ेगा।
30 विज्ञान के शिक्षकों का प्रशिक्षण बांसवाड़ा रखा है। जिसके बाद स्कूलों में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समूह बनाया जाएगा।
-गटूलाल अहारी, डीईओ प्रारंभिक