राजस्थान शिक्षा बोर्ड की 12वीं के Exam 2 मार्च से, 25 को होंगी पूरी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 25 मार्च को पूरी होंगी। बोर्ड ने गुरुवार को परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया। 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 17 मार्च काे पूरी हो जाएंगी। 12वीं कॉमर्स की परीक्षाएं 20 मार्च को पूरी हो जाएंगी।
परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। कामर्स में टंकण लिपि का प्रश्न पत्र सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में
गुरुवार, 02 मार्च, 2017 अंग्रेजी अनिवार्य
शुक्रवार, 03 मार्च, 2017 कम्प्यूटर विज्ञान/इंफोर्मेटिक्स प्रेक्टिस/मल्टीमीडिया वेबटेक
शनिवार, 04 मार्च, 2017 हिन्दी अनिवार्य
रविवार, 05 मार्च, 2017 रविवार अवकाश
सोमवार 06 मार्च, 2017 राजनीति विज्ञान/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान
मंगलवार, 07 मार्च, 2017 समाज शास्त्र /भूविज्ञान /कृषि
बुधवार, 08 मार्च, 2017 भूगोल
गुरुवार, 09 मार्च, 2017 अंतराल
शुक्रवार, 10 मार्च, 2017 इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/ रसायन विज्ञान
शनिवार, 11 मार्च, 2017 अंतराल
रविवार, 12 मार्च, 2017 रविवार अवकाश
सोमवार, 13 मार्च, 2017 धुलंडी अवकाश
मंगलवार, 14 मार्च, 2017 लोक प्रशासन
बुधवार, 15 मार्च, 2017 अर्थशास्त्र /शीघ्र लिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/जीव विज्ञान
गुरुवार, 16 मार्च, 2017 अंग्रेजी साहित्य
शुक्रवार, 17 मार्च, 2017 गणित /टंकण लिपि (हिन्दी)
(टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रात: 9.00 बजे प्रारंभ किया जावें।)
शनिवार, 18 मार्च, 2017 कंठसंगीत /वाद्य संगीत ख्(तबला), (पखावज), (सितार), (सरोद), (वायलिन), (दिलरूबा), (बांसुरी), (गिटार),
रविवार, 19 मार्च, 2017 रविवार अवकाश
सोमवार, 20 मार्च, 2017 हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/ टंकण लिपि (अंग्रेजी)
(टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रात: 9.00 बजे प्रारंभ किया जाए।)
मंगलवार, 21 मार्च, 2017 मनोविज्ञान
बुधवार, 22 मार्च, 2017 चित्रकला
गुरुवार, 23 मार्च, 2017 दर्शनशास्त्र
शुक्रवार, 24 मार्च, 2017 संस्कृत साहित्य
शनिवार, 25 मार्च, 2017 गृह विज्ञान