राजसमंद : 33 हजार पुस्तकें कम रही
राजसमंद : सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। आधा सत्र बीतने के बावजूद राजसमंद जिले में 11वीं व 12वीं जैसी बड़ी कक्षाओं में छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों की 33 हजार से ज्यादा पुस्तकें नहीं उपलब्ध करवाई गई हैं।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कुछ माह बाद ही बोर्ड परीक्षा तथा प्रायोगिक परीक्षा होनी है। कक्षा 11वीं में अध्ययनरत करीब 11 हजार विद्यार्थियों को 19294 पुस्तकों का इंतजार है, जबकि 12वीं में पढ़ रहे 10 हजार विद्यार्थियों को 13888 पुस्तकें अभी दी जानी हैं।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा करीब है, मगर उनके पास भूगोल के अभ्यास कार्य, रसायन व जीव विज्ञान जैसी महत्वपूर्ण किताबें नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी कोर्स और चित्रांक का काम कैसे पूरा करेंगे, यह बड़ा सवाल है। साथ ही मार्च में उन्हें बोर्ड परीक्षा देनी है।
हमने कई बार मांगी
पुस्तक मंडल से हमने कई बार किताबें मांगी हैं। उन्होंने कहा हैं किताबें नहीं हैं, छपाकर देंगे। कई महत्वपूर्ण विषय की किताबें नहीं होंने से संस्था प्रधान हमसे किताबों की मांग कर रहे हैं। जैसे ही पुस्तक मंडल किताबें उपलब्ध करवा देगा, हम स्कूलों को वितरित करेंगे।
हिम्मतसिंह, प्रभारी, नि:शुल्क पुस्तक भंडार, राजसमंद
कक्षा 11 वीं की ये पुस्तकें नहीं मिलीं
पुस्तक का नाम संख्या
अपरा (न्यू) 164
डिलाइट एंड विस्डन (न्यू) 135
राजस्थान अध्ययन-3 1000
भौतिकी-1 133
भौतिकी-2 133
रसायन (प्रथम) 71
रसायन (द्वितीय) 75
जीव विज्ञान (1110) 379
गणित (1111) 404
लेखा शास्त्र (प्रथम) 63
भारत का संविधान (1119) 1534
राजनितिक सिद्धांत (1120) 1424
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत 3367
भारत भौतिक पर्यावरण 3381
शाश्वति (प्रथम) 646
जीव विज्ञान प्रायोगिक 810
जीवन कौशल (अनिवार्य) 5047
भौतिक विज्ञान प्रायोगिक 528
योग 19294
कक्षा 12वीं की स्थिति
पुस्तक का नाम संख्या
रसायन भाग दो 135
जीव विज्ञान 328
भारतीय इतिहास (1) 682
भारतीय इतिहास (2) 398
भारतीय इतिहास (3) 678
अंतरा भाग दो 2131
अंतराल भाग दो 1925
संस्कृत शाश्वति भाग दो 180
भूगोल के अभ्यास कार्य दो 7431
योग 13888