एक अक्टूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

shivira shiksha vibhag rajasthan shiksha.rajasthan.gov.in

एक अक्टूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

एक अक्टूबर से सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव होगा। स्कूलों का संचालन सुबह 9.20 से 3.40 बजे तक किया जाएगा। खास बात यह है कि संस्था प्रधान, शिक्षक एंव विद्यार्थियों का स्कूल आने का समय अलग अलग निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए शिविरा पंचाग के मुताबिक पहली अक्टूबर से स्कूल में संस्थाप्रधान के लिए 9.20 से 3.40 बजे,शिक्षकों के लिए 9.30 से 3.40 बजे तक तथा छात्र छात्राओं के लिए 9.35 से 3.40 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नया समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। खास बात यह है कि अक्टूबर में 31 में से जिले में मात्र 12 दिन स्कूलों का संचालन होगा। एक अक्टूबर को नवरात्रा स्थापना अवकाश, 9 अक्टूबर दुर्गाष्टमी, 11 अक्टूबर दशहरा, 12 अक्टूबर मोहर्रम, 19 अक्टूबर को कलेक्टर की ओर से करवा चौथ पर स्थानीय अवकाश किया गया है। जबकि 20-21 अक्टूबर को राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों का अवकाश रहेगा। इसी तरह 22 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक दीपावली अवकाश रहेगा। पंचाग के अनुसार 7 से 10 अक्टूबर तक छात्रों के द्वितीय परख लिए जाएंगे।