ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (GATE 2023) का शेड्यूल जारी हो गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2022 से शुरू होगी और लेट फीस के साथ 7अक्टूबर 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से किया जाएगा। गेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एनआईटी, आईआईटी और आईआईआईटी में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिये किया जाता है।
परीक्षा से जुड़ी खास तारीखें
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 30 अगस्त 2022
रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख – 30 सितंबर 2022
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 7 अक्टूबर 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख – 3 जनवरी 2023
परीक्षा की तारीख – 4,5,11,12 फरवरी 2023
प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तारीख – 21 फरवरी 2023
ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तारीख – 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023
रिजल्ट घोषित होने की तारीख – 16 मार्च
स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख – 21 मार्च 2023
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1.कैंडिडेट्स वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर क्लिक करें।
2.होम पेज पर दिए गए GATE 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।