महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के 5279 अस्थायी कर्मचारियों को सेवा विस्तार
दीपावली के ठीक पहले राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में अस्थायी रूप से कार्य कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में जीआर निकालते हुए 5279 अस्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों को चार महीने की अतिरिक्त मोहलत दी है। अब यह अस्थायी कर्मी 28 फरवरी 2021 तक संबंधित पद पर कार्य कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन शिक्षकों की नियुक्ति सीमित अवधि के लिए अस्थायी रूप से की गई थी। कोविड महामारी के दौरान ही सेवा अवधि समाप्त हो गई थी। इसलिए उनको अस्थायी रूप से दो महीने का विस्तार दिया गया था। यह अवधि भी 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई। इन कर्मियों के सेवा विस्तार को लेकर शिक्षा आयुक्त ने एक प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा था। लेकिन प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो पाया। हालांकि राज्य सरकार ने 1 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक इन सभी अस्थायी कर्मियों को सेवा विस्तार देने का फैसला किया है।