नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को काबिल बनाना है : डॉ रमेश शरण

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को वेबीनार का आयोजन किया गया। इसका विषय था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: एक दार्शनिक अंतर्दृष्टि। इसमें बतौर मुख्य वक्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण मौजूद थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें मनुष्य के संपूर्ण विकास की संकल्पना है। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री से लेना देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को काबिल बनाना है। विभाग के प्राध्यापकों में डॉ राजेश्वरी वर्मा, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ उषा किरण, डॉ सविता मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉक्टर सोनी सिंह व डॉ प्रीति कुमारी ने किया।