आरबीएसई ने सन् 2023 की बोर्ड परिक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए अन्तिम तारीख 9/9/2022 है। छात्र एवम् छात्राएं स्कूलों के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अन्तिम तिथि बीतने के बाद लेट फीस के साथ यह रजिस्ट्रेशन 19/9/2022 तक भरा जा सकेगा। वहीं छात्र छात्राओं को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रूपये का भुगतान करना पडेगा। अन्य जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं