केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज विभिन्न श्रेणियों में उच्च शैक्षणिक संस्थानों का पांच विभिन्न व्यापक मानकों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर “इंडिया रैंकिंग 2020” जारी किया। यह भारत में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की इंडिया रैंकिंग का लगातार पांचवा संस्करण है। वर्ष 2020 में पहले की नौ रैंकिंग के अलावा “डेंटल” श्रेणी को पहली बार शामिल किया गया, जिससे इस साल कुल श्रेणियों / विषय क्षेत्रों की संख्या दस हो गई है।
रैंकिंग ढांचा संस्थानों का पांच व्यापक सामान्य मापदंड समूहों अर्थात् शिक्षण, अध्ययन और संसाधन (टीएलआर), अनुसंधान एवं व्यावसायिक अभ्यास (आरपी), स्नातक छात्रों की संख्या (जीओ), पहुंच एवं समावेशी (ओआई) और धारणा (पीआर) के आधार पर मूल्यांकन करती है। रैंकिंग का निर्धारण इन पाँच व्यापक समूहों में से प्रत्येक के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा, आवेदक संस्थानों से प्राप्त विभिन्न मापदंडों पर आंकड़ों के स्रोत और जहां संभव हो आंकड़ों के तीसरे पक्ष के स्रोतों का भी उपयोग किया गया है। प्रकाशनों और उद्धृत आंकड़ों का पता लगाने के लिए स्कोपस (एल्सेवियर साइंस) और वेब ऑफ साइंस (क्लेरिनेट एनालिटिक्स) का उपयोग किया गया। पेटेंट वाले आंकड़ों का पता लगाने के लिए डरवेंट इनोवेशन का उपयोग किया गया। इन स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों को पारदर्शिता के लिए संस्थानों के साथ उनके इनपुट देने के प्रावधान सहित साझा किया गया।
इंडिया रैंकिंग 2020 के शीर्ष 10 संस्थानों की सूची
उच्च शिक्षा के समग्र क्षेत्रों में भारत के शीर्ष 10 शिक्षण संस्थान
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी
भारत के शीर्ष दस विश्वविद्यालय
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी
- अमृता विश्व विद्यापीठम,कोयंबटूर
- जादवपुर विश्वविद्यालय,कोलकाता
- हैदराबाद विश्वविद्यालय
- कलकत्ता विश्वविद्यालय,कोलकाता
- मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी,मणिपाल
- सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय,पुणे
- जामिया मिलिया इस्लामिया,नई दिल्ली
भारत के शीर्ष दस अभियांत्रिकी संस्थान
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर
भारत के शीर्ष दस प्रबंधन संस्थान
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- ज़ेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई)
- प्रबंधन विकास संस्थान, गुरुग्राम
भारत के शीर्ष दस महाविद्यालय
- मिरांडा हाउस, दिल्ली
- लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली
- प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
- लोयोला कॉलेज, चेन्नई
- सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता
- रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिरा, हावड़ा
- हंस राज कॉलेज, दिल्ली
- पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
भारत के शीर्ष दस फार्मेसी शिक्षण संस्थान
- जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली
- संस्थान रासायनिक प्रौद्योगिकी, मुंबई
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
- मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपी
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
- पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
भारत के शीर्ष तीन मेडिकल शिक्षण संस्थान
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
- पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
भारत के शीर्ष तीन वास्तुकला शिक्षण संस्थान
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
भारत के शीर्ष तीन कानून शिक्षण संस्थान
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
भारत के शीर्ष तीन दंत चिकित्सा शिक्षण संस्थान
- मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
- मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
- डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ,पुणे
“इंडिया रैंकिंग 2020” के लिए “समग्र”, श्रेणी-विशिष्ट और / या क्षेत्र-विशिष्ट रैंकिंग के तहत रैंकिंग के लिए कुल 3771 संस्थानों ने आवेदन किया। इन 3771 आवेदक संस्थानों द्वारा विभिन्न श्रेणियों/ क्षेत्रों में रैंकिंग के लिए 5805 आवेदन किए गए थे जिसमें 294 विश्वविद्यालय,1071 इंजीनियरिंग संस्थान, 630 प्रबंधन संस्थान, 334 फार्मेसी संस्थान, 97 कानून संस्थान, 118 चिकित्सा संस्थान, 48 वास्तुकला संस्थान और 1659 सामान्य डिग्री कॉलेज शामिल थे। इस वर्ष रैंकिंग प्रक्रिया में संस्थागत भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि भारत में उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बीच इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के रुप में बढ़ती मान्यता का संकेत है। इंडिया रैंकिंग के लिए आवेदकों की संख्या 2019 में 3127 से बढ़कर 2020 में 3771 हो गई है, जबकि 2019 में विभिन्न श्रेणियों में रैंकिंग के लिए आवेदनों की कुल संख्या 4873 से बढ़कर 2020 में 5805 हो गई है, यानी कुल 644 संस्थानों और कुल 932 आवेदकों की बढ़ोतरी हुई।
इस साल इंजीनियरिंग क्षेत्र में 200 संस्थानों, समग्र रूप सेविश्वविद्यालय और कॉलेज की श्रेणियों में 100 संस्थानों, प्रबंधन और फार्मेसी प्रत्येक में 75 संस्थानों, चिकित्सा में 40 संस्थानों, वास्तुकला और काननू प्रत्येक में 20 और पहली बार दंत चिकित्सा के क्षेत्र में 30 संस्थानों को रैंक प्रदान किया गया। समूह में भी कुछ अतिरिक्त रैंकिंग भी प्रदान की जा रही है। रैंकिंग हासिल संस्थानों के दिए गए आंकड़ों को गहन रुप से सत्यापित किया गया। रैंकिंग की इस पूरी प्रक्रिया में आंकड़ों की विसंगतियों, विरोधाभासों और मुख्य बिंदू इतर से आंकड़ों की जांच और पहचान की गई जिसके लिए अत्यधिक परिश्रम, धैर्य और चतुराई से निपटने की आवश्यकता होती है।